All
Text
समय से संबंधित शब्दावली (महत्वपूर्ण वस्तुओं/शब्दों के अर्थ) ―
घटिका = घड़ी
घटिः = घड़ी
समयः = समय
वादनम् = बजे
होरा = घंटा
होरा दण्डः = घंटा काटा
निमेषः = मिनट
निमेषः दण्डः = मिनट काटा
क्षणम् = सेकेंड
क्षणम् दण्डः = सेकेंड काटा
पूर्णसमयः = पूरा समय
पादोन = पौने
सपाद = सवा
सार्ध = साढे
अधिकम् = अधिक
न्यूनम् या ऊनम् = कम
पूर्णसमय (पूर्णसमयः) बताना―
(१) 12 बजे = द्वादशवादनम्
(२) 1 बजे = एकवादनम्
(३) 2 बजे = द्विवादनम्
(४) 3 बजे = त्रिवादनम्
(५) 4 बजे = चतुर्वादनम्
(६) 5 बजे = पंचवादनम्
(७) 6 बजे = षड्वादनम्
(८) 7 बजे = सप्तवानम्
(९) 8 बजे = अष्टवादनम्
(१०) 9 बजे = नववादनम्
(११) 10 बजे = दशवादनम्
(१२) 11 बजे = एकादशवादनम्
सवा (सपाद) का समय बताना―
(१) सवा बजे = सपाद एकवादनम् (1 बजकर 15 मिनट)
(२) सवा दो बजे = सपाद द्विवादनम् (2 बजकर 15 मिनट)
(३) सवा तीन बजे = सपाद त्रिवादनम् (3 बजकर 15 मिनट)
(४) सवा चार बजे = सपाद चतुर्वादनम् (4 बजकर 15 मिनट)
(५) सवा पाँच बजे = सपाद पंचवादनम् (5 बजकर 15 मिनट)
(६) सवा छः बजे = सपाद षड्वादनम् (6 बजकर 15 मिनट)
(७) सवा सात बजे = सपाद सप्तवानम् (7 बजकर 15 मिनट)
(८) सवा आठ बजे = सपाद अष्टवादनम् (8 बजकर 15 मिनट)
(९) सवा नौ बजे = सपाद नववादनम् (9 बजकर 15 मिनट)
(१०) सवा दस बजे = सपाद दशवादनम् (10 बजकर 15 मिनट)
(११) सवा ग्यारह बजे = सपाद एकादशवादनम् (11 बजकर 15 मिनट)
(१२) सवा बारह बजे = सपाद द्वादशवादनम् (12 बजकर 15 मिनट)
साढ़े (सार्ध) का समय बताना―
(१) देढ़ बजे = सार्ध एकवादनम् (1 बजकर 30 मिनट)
(२) ढाई बजे या अढ़ाई बजे = सार्ध द्विवादनम् (2 बजकर 30 मिनट)
(३) साढ़े तीन बजे = सार्ध त्रिवादनम् (3 बजकर 30 मिनट)
(४) साढ़े चार बजे = सार्ध चतुर्वादनम् (4 बजकर 30 मिनट)
(५) साढ़े पाँच बजे = सार्ध पंचवादनम् (5 बजकर 30 मिनट)
(६) साढ़े छः बजे = सार्ध षड्वादनम् (6 बजकर 30 मिनट)
(७) साढ़े सात बजे = सार्ध सप्तवानम् (7 बजकर 30 मिनट)
(८) साढ़े आठ बजे = सार्ध अष्टवादनम् (8 बजकर 30 मिनट)
(९) साढ़े नौ बजे = सार्ध नववादनम् (9 बजकर 30 मिनट)
(१०) साढ़े दस बजे = सार्ध दशवादनम् (10 बजकर 30 मिनट)
(११) साढ़े ग्यारह बजे = सार्ध एकादशवादनम् (11 बजकर 30 मिनट)
(१२) साढ़े बारह बजे मिनट = सार्ध द्वादशवादनम् (12 बजकर 30 मिनट)
पौने (पादोन) का समय बताना―
(१) पौन बजे = पादोन एकवादनम् (12 बजकर 45 मिनट)
(२) पौने दो बजे = पादोन द्विवादनम् (1 बजकर 45 मिनट)
(३) पौने तीन बजे = पादोन त्रिवादनम् (2 बजकर 45 मिनट)
(४) पौने चार बजे = पादोन चतुर्वादनम् (3 बजकर 45 मिनट)
(५) पौने पाँच बजे = पादोन पंचवादनम् (4 बजकर 45 मिनट)
(६) पौने छः बजे = पादोन षड्वादनम् (5 बजकर 45 मिनट)
(७) पौने सात बजे = पादोन सप्तवानम् (6 बजकर 45 मिनट)
(८) पौने आठ बजे = पादोन अष्टवादनम् (7 बजकर 45 मिनट)
(९) पौने नौ बजे = पादोन नववादनम् (8 बजकर 45 मिनट)
(१०) पौने दस बजे = पादोन दशवादनम् (9 बजकर 45 मिनट)
(११) पौने ग्यारह बजे = पादोन एकादशवादनम्(10 बजकर 45 मिनट)
(१२) पौने बारह बजे = पादोन द्वादशवादनम् (11 बजकर 45 मिनट)
[अधिकम् और न्यूनम् या ऊनम् का समय बताना]
अधिकम् (अधिक) का समय बताना―
जब समय बताने में कुछ मिनट ज्यादा हों तो वहाँ पर संस्कृत में 'अधिकम्' शब्द का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण के लिए 1 बजकर 10 मिनट हो रहे हों तो इसके लिए संस्कृत में "दश अधिकं एक वादनम्" कहते हैं।
(१) 1 बजकर 10 मिनट = दश अधिकम् एकवादनम्
(२) 4 बजकर 25 मिनट = पंचविंशति: अधिकं चतुर्वादनम्
(३) 5 बजकर 33 मिनट = त्रयस्त्रिंशत् अधिकं पंचवादनम्
(४) 7 बजकर 42 मिनट = द्विचत्वारिंशत् अधिकं सप्तवादनम्
(५) 8 बजकर 50 मिनट = पंचाशत् अधिकं अष्टवादनम्
(६) 9 बजकर 55 मिनट = पंचपंचाशत् अधिकं नववादनम्
(७) 10 बजकर 17 मिनट = सप्तदश अधिकं दशवादनम्
(८) 11 बजकर 28 मिनट = अष्टविंशति: अधिकम् एकादश वादनम्
(९) 12 बजकर 04 मिनट = चतुर् अधिकं द्वादश वादनम्
टीप― ध्यान रखने योग्य जानकारी यह है कि जब कभी हिन्दी में समय बोला जाता है तब मिनट का प्रयोग बाद में किया जा रहा है, किंतु जब संस्कृत में समय बोला जाता है तब मिनट का प्रयोग पहले किया जा रहा है।
न्यूनम् या ऊनम् (कम) का समय बताना―
जब समय बताने में कुछ मिनट कम हों तो वहाँ पर संस्कृत में न्यूनम् या ऊनम् शब्द का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए 6 बजने को 10 मिनट कम हो तो इसके लिए संस्कृत में "दश न्यूनम् षड् वादनम्" या "दश ऊनम् षड् वादनम्" कहते हैं।
(१) 06 बजने को 10 मिनट कम = दश न्यूनं षड्वादनम्
(२) 08 बजने को 12 मिनट कम = द्वादश न्यूनम् अष्ट वादनम्
(३) 10 बजने को 04 मिनट कम = चतुर् ऊनम् दश वादनम्
(४) 01 बजने को 07 मिनट कम = सप्त न्यूनं एक वादनम्
(५) 03 बजने को 09 मिनट कम = नव ऊनम् त्रि वादनम्
(६) 05 बजने को 01 मिनट कम = एक ऊनम् पंच वादनम्
टीप― न्यूनम् या ऊनम् के स्थान पर अधिकम् का प्रयोग कर भी समय बताया जा सकता है।
यथा― 7 बजकर 58 मिनट को संस्कृत में अष्टपंचाशत् अधिकं सप्तवादनम् कहकर भी समय बता सकते हैं।
इसीतरह न्यूनम् या ऊनम् का प्रयोग कर भी समय बता सकते हैं। यथा ― 7 बजकर 58 मिनट को संस्कृत में द्वि न्यूनं अष्टवादनम् कहकर भी समय बता सकते हैं।
समय बताने हेतु वादनम् तथा वादने का प्रयोग― जब सामान्य समय पूछा जाता है तब वादनम् का प्रयोग होता है। यथा― यदि कोई प्रश्न करे ― क: समय:? (समय क्या हो रहा है?)
तो उत्तर होगा― एकवादनम्, द्विवादनम्, त्रिवादनम् आदि।
किंतु यदि किसी व्यक्ति के द्वारा कोई काम किसी समय पर किया जाता हो उसके लिए 'वादने' का प्रयोग किया जाता है। यथा–
(१) अहं सार्ध सप्तवादने विद्यालयं गच्छामि।
(मैं 7:30 बजे विद्यालय जाता हूँ।)
(२) राम: अष्टवादने विद्यालयं गच्छति।
(राम 8:00 बजे विद्यालय जाता है।)
(३) गणेशः चत्वारिंशत् अधिकं नववादने कार्यालयं गच्छति।
(गणेश 9:40 पर कार्यालय जाता है।)
(४) रमेशः पादोन चतुर्वादने पत्रं लिखति।
(रमेश 3:45 बजे पत्र लिखता है।)
(५) पंकजः: द्वि न्यूनं पंचवादने चित्रं रचयति।
(पंकज 4:58 मिनट पर चित्र बनाता है।)
(६) विशाल: पंचत्रिंशत् अधिकं दशवादने पत्रं लिखति।
(विशाल 10:35 पर पत्र लिखता है।)
(७) रमा विंशतिः अधिकं सप्तवादने दूरदर्शनं पश्यति।
(रमा 7:20 पर दूरदर्शन देखती है।)
(८) निवेदिता पंच न्यूनं द्वादशवादने फलानि खादति।
(निवेदिता 11:55 पर फल खाती है।)
(९) राधा सपाद पंचवादने कार्यं करोति।
(राधा 5:15 बजे कार्य करती है।)
आर.एफ. टेमरे (शिक्षक)
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
Thank you.
infosrf
R. F. Temre (Teacher)